• July 27, 2015

    'बजरंगी भाईजान' ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया


    सलमान खान अभिनीत 'बजरंगी भाईजान' केवल एक सप्ताह में 200 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्मों के क्लब में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार को 20.05 करोड़ रुपये की कमाई की। 

    वितरक इरोज इंटरनेशनल ने एक बयान में कहा, ''बजरंगी भाईजान ने दूसरे शनिवार को (भारत में) 20.05 करोड़ रुपये की भारी कमाई की।'' रिलीज के पहले दिन (17 जुलाई) 27.25 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्म ने बीते सप्ताहांत पर 36.60 करोड़ और 38.75 करोड़ रुपये कमाए थे। 

    कारोबार विश्लेषक तरन आदर्श ने ट्वीट किया कि 'बजरंगी भाईजान' का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को भारी बढोत्तरी देखने को मिली। फिल्म ने दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को 13.15 करोड़ रुपये और शनिवार को 20.05 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म की कुल कमाई 217.82 करोड़ रुपये हो गई है।

    कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में करीना कपूर खान, नवाजुददीन सिद्दीकी और अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

    1 comment:

    1. Great information thank you.. Visit below link to download bangistan video songs Bangistan hd video songs, mp4, mp3 songs free download

      ReplyDelete