सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी अगली फिल्म के लिए मार्शल आर्ट और किक बॉक्सिंग सीख रही हैं। वे इस फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आने वाली है।
बताया जा रहा है कि उर्वशी की अगली फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। उर्वशी इन दिनों एक्शन फिल्म की तैयारी कर रही हैं और वह जल्द ही एक्शन सीक्वेंस करती हुई नजर आने वाली हैं।
उर्वशी अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में जुट गई है और वह अपने किरदार के लिए मार्शल आर्ट भी सीख रही हैं। उन्होंने अपनी डाइट में काफी बदलाव किया है। साथ ही उन्होंने वर्कआउट करना भी ज्यादा कर दिया है।
गौरतलब हैं कि उर्वशी ने बॉलीवुड में सनी देओल के अपोजिट एक्शन फिल्म ‘सिह साब दि ग्रेट’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उर्वशी ‘भाग जॉनी भाग‘, और ‘सनम रे’ फिल्मों में भी नजर आई। और अब वे जल्द ही “ग्रेट ग्रैंड मस्ती” में किरदार निभाती नजर आएँगी।

No comments:
Post a Comment