अक्षय कुमार 2013 में रिलीज हुई लोकप्रिय कोर्टरूम कॉमेडी फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ के बन रहे सीक्वल ‘जॉली एलएलबी 2’ में अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। सीक्वल फिल्म में अक्षय का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।
‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय वकील की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने ट्विटर पर अपना लुक साझा किया। इसमें अक्षय चिंता की स्थिति में दिख रहे हैं। उन्होंने अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए ट्वीट किया, “नए फिल्म के लिए नए लुक के साथ नया दिन। ‘जॉली एलएलबी 2’! यह है जजमेंट डे 10 फरवरी, 2017!”
जारी की गयी इस तस्वीर में अक्षय वकील की ड्रेस पहने हुए है, जिसमें मूंछों के साथ उनके माथे पर एक लाल टीका है।बता दें कि फिल्म की शूटिंग कथित तौर पर लखनऊ और वाराणसी में शूट की जाएगी।
फिल्म सुभाष कपूर के निर्देशन में बन रही हैं। यह एक संघर्षरत वकील की कहानी है। जो एक हिट एंड रन मामले में पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए लड़ता है। फिल्म 10 फरवरी 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

No comments:
Post a Comment