• July 26, 2016

    इन्हीं वजहों से बरी हुए Salman Khan, वरना हो सकती थी सजा

    गौरतलब है कि जोधपुर हाई कोर्ट ने 18 वर्ष पुराने काला हिरण शिकार मामले में अब फाइनल फैसला सुनाते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को दोषमुक्त करार देते हुए बरी कर दिया है।
    अदालत ने सोमवार को अपने फैंसले में कहा कि चिंकारा के शरीर में में जो छर्रे मिले, वे सलमान की लाइसेंसी बन्दूक से नहीं चले थे। वर्ष 1998 में सलमान और उनके कलाकार दोस्तों ने कथित शिकार के लिए जिस जीप का इस्तेमाल किया था, उसका ड्राइवर लापता हो गया था। साथ ही अन्य लोगो को पहले ही बरी कर दिया गया था।
    सलमान के खिलाफ वन अधिकारी ललित बोड़ा ने दावा कारोबारी अरुण के ड्राइवर हरीश दुलानी के बयान पर चिंकारा के शिकार के मुक़दमे दर्ज कराये थे। पर जिन लोगो ने मामला दर्ज करवाया था। वे  ही गायब हो गए।  जिससे केस कमजोर पड़ गया।
    अभियोजन पक्ष द्वारा मजबूत तथ्य पेश न होने से भी सलमान को फायदा मिला। आखिरकार सलमान को बरी कर दिया गया।

    सलमान पर चार मामले

    भवाद और घोड़ा फार्म हाउस शिकार मामले के अलावा कांकाणी क्षेत्र में हुए हिरण शिकार में भी सलमान के खिलाफ निचली अदालत में सुनवाई चल रही है। साथ ही, सलमान पर इन शिकारों में अवैध हथियार के इस्तेमाल का भी मामला निचली अदालत में चल रहा है।
    केस से बरी होने पर सलमान ने ट्विटर पर अपने प्रशंसको को दुआओं के लिए लिए शुक्रिया कहा है।

    No comments:

    Post a Comment