जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन माँ बन गयी हैं। उन्होंने एक क्यूट बेटे को जन्म दिया हैं। लीजा ने खुद ये खुशखबरी शेयर की हैं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी, अपने पति और अपने बेटे की तस्वीर शेयर की हैं।
आपको बता दें कि लीजा और उनके पति ने अपने बेटे का नाम जैक लालवानी रखा हैं। गौरतलब है कि लीजा हेडन बॉलीवुड फिल्म्स जैसे ‘क्वीन’, ‘ए दिल है मुश्किल’, ‘द शौकीन’ जैसी फिल्मो में नजर आ चुकी हैं।
बता दें कि लीजा ने पिछले साल अक्टूबर में डिनो लालवानी से शादी की थी। डिनो पकिस्तान मूल के ब्रितानी उद्योगपति गुल्लू लालवानी के बेटे हैं।

No comments:
Post a Comment