टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों में अपने डेब्यू को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। खबर है कि फिल्म ‘तारे जमीन पर’ से फेमस हुए दर्शील सफारी के साथ ‘क्विकी’ फिल्म से श्वेता की बेटी पलक बॉलीवुड में कदम रखेंगी।
श्वेता ने भी कहा है कि, हां पलक बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। उनकी दर्शील के साथ एक फिल्म पर बातचीत भी हुई हैं। और जल्द ही इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

No comments:
Post a Comment