हैदराबाद के रोहित खंडेलवाल ने 2015 मिस्टर इंडिया का टाइटल अपने नाम कर लिया है। बता दें कि २०१५ मिस्टर इंडिया के लिए कई शहरों में ऑडिशन के बाद मिस्टर इंडिया 2015 के विजेताओं की घोषणा की गई है जिसमें देश भर से 10 हजार से ज्यादा कंटेस्टेंट ने भाग लिया था।
हैदराबाद के रोहित खंडेलवाल को मिस्टर इंडिया 2015 का विजेता घोषित किया गया जबकि बेंगलुरू के राहुल राजशेखरन दूसरे स्थान पर और मुंबई के प्रतीक गुजराल तीसरे स्थान पर रहे।
इसमें बॉलीवुड की तमाम जानी मानी हस्तियां शामिल हुई। इस अवसर पर मानसी स्कॉट ने बॉलीवुड के हिट गानों पर जमकर डांस किया और अभिनेत्री करीना कपूर खान भी इस शो में आई थी।


No comments:
Post a Comment