• June 22, 2017

    Sara की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ से बाहर हो सकते है Sushant

    बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द ही बॉलीवुड में फिल्म ‘केदारनाथ’ से डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले हैं।
    लेकिन अब हम आपको बता दें कि सारा की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ से सुशांत को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है जिसकी वजह उनका डूबता करियर और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही फिल्मे हैं।
    दरअसल सारा की माँ अमृता सिंह नहीं चाहती कि उनकी बेटी एक फ्लॉप हीरो के साथ अपने करियर की शुरुआत करें। सुनने में तो यह भी आया है कि उन्होंने इस फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर से भी यह कह दिया है कि सुशांत की जगह फिल्म में किसी अन्य एक्टर को कास्ट किया जाए नहीं तो सारा फिल्म नहीं करेंगी।
    अब देखना होगा कि क्या फिल्म ‘केदारनाथ’ से सुशांत सिंह राजपूत बाहर होते है या नहीं और अगर होते है तो उनकी जगह फिल्म में कौन सा अभिनेता लेता हैं।

    No comments:

    Post a Comment