देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित बनने जा रही फिल्म एक बाए फिर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म के लिए अभी तक परेश रावल, अनुपम खेर से विक्टर बनर्जी का नाम सामने आया हैं।
और अब इस फिल्म में अक्षय कुमार का नाम जुड़ गया हैं। खबर है कि अक्षय नरेंद्र मोदी का किरदार निभाते फिल्म में नजर आएंगे। आपको बता दें कि पीएम मोदी की बायोपिक फिल्म के लिए कई लोगो ने अक्षय का नाम सुझाया हैं। खबर है कि अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अक्षय के नाम को क्लीन चिट दी हैं तो वही सेंसर बोर्ड के प्रमुख पहलाज निहलानी ने भी मोदी के रोल के लिए अक्षय का नाम लिया हैं।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ पीएम नरेंद्र मोदी के “स्वछता अभियान” पर आधारित हैं। ये फिल्म भाजपा शासित प्रदेशो में कर मुक्त किया जायेगा।

No comments:
Post a Comment