• July 15, 2015

    Arshad Warsi ने किया शो होस्ट Comedy Nights With Kapil




    आपको बता दें कि टेलीविज़न के मशहूर कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ को अब अभिनेता अरशद वारसी होस्ट करते नजर आएंगे। ‘कॉमिडी नाइट्स विद कपिल’ में कपिल शर्मा की जगह अरशद वारसी नज़र आनेवाले हैं। अरशद ने ट्वीट कर इस अफवाह को कन्फर्म कर दिया है कि वह सच में ऐसा करने जा रहे हैं।
    उनकी ये तस्वीर भी सामने आई है जिसमे वो अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री तब्बू का इंटरव्यू ले रहे है। अजय और तब्बू यहाँ अपनी आने वाली फिल्म ‘दृश्यम’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।
    अरशद ने खुद ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, ‘OMG…अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन के साथ कॉमिडी नाइट्स विद कपिल में शानदार समय बिताया। मैंने शो की मेजबानी की है, आशा है कि आप पसंद करेंगे।’
    खबर आई थी कि शो के कमीडियन कपिल शर्मा को चोट लगी थी और वह इस चेट से फिलहाल उबर रहे हैं। वैसे कपिल, अब्बास मस्तान की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ में लीड ऐक्टर की भूमिका निभा रहे है।

    No comments:

    Post a Comment