• July 30, 2015

    ‘Assi Nabbe Pure Sau’ से वापसी कर रही है Isha Koppikar


    काफी लम्बे समय से फिल्मी पर्दे से दूर चल अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर वापस लौट रही है। खबर है कि ईशा कोप्पिकर फिल्म‘अस्सी नब्बे पूरे सौ’ से कमबैक कर रही है।
    फिल्म में अभिनेता दिव्येन्दु शर्मा भी हैं। बता दें कि दिव्येन्दु शर्मा इससे पूर्व हास्य फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ में अभिनय कर चुके हैं।‘अस्सी नब्बे पूरे सौ’ की पहली झलकी मंगवार को एक संवाददाता सम्मेलन में मीडिया के सामने लाई गई।
    इस दौरान जब ईशा से पूछा गया कि वापसी के लिए यही फिल्म क्यों चुनी? तो उन्होंने जवाब में कहा, ‘‘अगर मैंने चार साल बाद एक फिल्म चुनी है, तो वह यह (अस्सी नब्बे पूरे सौ) है क्योंकि इसकी पटकथा कमाल की है।’
    फिल्म का निर्देशन अंकुर भाटिया करेंगे। ईशा पिछली बार राम गोपाल वर्मा निर्मित ‘शबरी’ (2011) फिल्म में नजर आई थीं।

    No comments:

    Post a Comment