• July 28, 2015

    “Baahubali” कुछ ही कदम पीछे “PK” से


    बॉलीवुड के परफेक्टनिस्ट खान यानि कि आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक रिकॉर्ड कायम किया है और अभी तक कोई भी बॉलीवुड फिल्म इसका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पायी है। लेकिन अब ऐसा लगता है कि वो पल ज्यादा दूर नहीं है कि फिल्म ‘पीके’ का रिकॉर्ड जल्द ही टूट सकता है।
    अभी हाल ही में रिलीज हुई एस. एस. राजामौली की निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाहुबली‘ बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है और दिन पर दिन अपने नाम नए नए रिकॉर्ड बनाती चली जा रही है।
    अब आपको बता दें कि ‘बाहुबली’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया है। दरअसल बाहुबली ने बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है बाहुबली ने शाहरुख़ की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ (2003) के 422 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
    बाहुबली ने मात्र 17 दिनों में 425 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया है।

    No comments:

    Post a Comment