• July 14, 2015

    ‘Bajirao Mastani’ का ट्रेलर ‘Bajrangi Bhaijaan’ के साथ होगा रिलीज


    रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा की अभिनीत आगामी फिल्म ‘बाजीराओ मस्तानी’ का ट्रेलर 18 जुलाई को सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
    और हम आपको बता दें कि फिल्म 18 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने शाहरुख़ खान की अपकमिंग फिल्म ‘दिलवाले’ की रिलीज को देखते हुए अपनी फिल्म बाजीराओ मस्तानी की रिलीज को ताल दिया है और फिल्म की रिलीज 2016 में स्थगित कर दी है।
    लेकिन अभी हाल ही में लेटेस्ट खबर है कि फिल्म की रिलीज नहीं टली है। बाजीराओ मस्तानी इसी वर्ष दिसंबर माह में फिल्म ‘दिलवाले’ के साथ रिलीज होगी। और फिल्म का ट्रेलर 18 जुलाई को रिलीज हो जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment