टीम इंडिया 3 वनडे और 2 टवंटी-20 मैचों की सीरीज के लिए आज सुबह जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो गई। दोनों देशों के बीच हरारे में 10 जुलाई को पहला अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मुकाबला होना है। आपको बता दें कि इस बार टीम इंडिया की कप्तानी क्रिकेटर अजिंक्या रहाणे को सौपी गयी है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे दौरे पर रहाणे को ही टीम का नेतृत्व करने का मौका दिया है। महेंद्र सिंह धोनी, टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और शानदार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा की टीम से छुट्टी कर दी गयी है। सुरेश रैना और शिखर धवन की भी टीम से छुट्टी की गई है। इसके साथ ही उमेश यादव, आर. अश्विन और रवींद्र जडेजा को भी जिम्बाब्वे टूर से आराम दिया गया है। खास बात ये है कि इस टीम में हरभजन सिंह की वापसी हुई है।
भारतीय टीम 10, 12 और 14 जुलाई को 3 वनडे खेलेगी जबकि 17 और 19 जुलाई को 2 ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।
टीम इस प्रकार है–
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायडू, मनोज तिवारी, केदार जाधव, रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, हरभजन सिंह, अक्षर पटेल, धवन कुलकर्णी, स्टूअर्ट बिन्नी, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, भुवनेश्वर कुमार।

No comments:
Post a Comment