बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान टीवी धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' के कलाकारों के साथ ठुमके लगाते देखे गए। सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ईद पर आ रही है, जिसके प्रचार के लिए वह टीवी शो में मौजूद थे।
एक सूत्र के मुताबिक, टीवी कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल की खुशी का तो ठिकाना नहीं रहा, जब सोमवार को सलमान धारावाहिक के सेट पर आए। दिव्यांका धारावाहिक में इशिता और करण, रमन का किरदार निभा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सलमान अपनी इच्छा से इस धारावाहिक के सेट पर आए थे।
स्टार प्लस के धारावाहिक के सेट पर सलमान की झलक के लिए कलाकारों का हुजूम उमड़ पड़ा था। एक सूत्र ने बताया, 'सभी कलाकार सलमान के आने से उत्साहित थे और उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों पहले से उनका इंतजार कर रहे थे।' सलमान ने धारावाहिक के कलाकारों के साथ नृत्य भी किया। शूट पूरा होने के बाद भी सलमान सभी कलाकारों के बीच ठुमके लगाते रहे।


No comments:
Post a Comment