खबर है कि फिल्मकार विपुल शाह वर्ष 2009 में प्रदर्शित अपनी फिल्म ‘फोर्स’ का सीक्वल ‘फोर्स 2′ बनाने जा रहे है। फिल्म ‘फोर्स’ में अभिनेता जॉन अब्राहम और विद्युत जामवाल ने मुख्य किरदार निभाया था।
खबर है कि पिछले दिनों इमरान खान ने विपुल शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात फोर्स के सीक्वल को लेकर हुई। सीक्वल में जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं और चर्चा है कि इमरान इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं।
फिलहाल विपुल शाह ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन उन्होंने कहा है कि एक सप्ताह के भीतर सारी बातें सामने आ जाएंगी। चर्चा है कि विपुल इस फिल्म में जॉन के अपोजिट कैटरीना कैफ को कास्ट करना चाहते हैं।

No comments:
Post a Comment