• July 23, 2015

    Hrithik और Deepika होंगे YRF की आगामी फिल्म ‘Thug’ में


    खबर है कि बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। जीहाँ सुनने में आया है कि ऋतिक और दीपिका पादुकोण को यश राज फिल्म्स बैनर की एक फिल्म के लिए साइन किया गया है। और इस फिल्म का नाम होगा – ‘Thug’.
    इस फिल्म को फिल्म ‘धूम 3′ के डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य डायरेक्ट करेंगे। यह एक एक्शन फिल्म होगी। फिलहाल ऋतिक अपनी आगमी फिल्म ‘मोहन जोदाड़ो’ की शूटिंग में व्यस्त है।
    खबर है कि ‘मोहन जोदाड़ो’ की शूटिंग के बाद ऋतिक फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे और जल्द ही ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। दीपिका पादुकोण भी इन दिनों रणबीर कपूर के साथ इम्तिआज़ अली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘तमाशा’ की शूटिंग में व्यस्त है।

    No comments:

    Post a Comment