• July 22, 2015

    जल्द आएगा फिल्म ‘Hunterrr’ का सीक्वल


    खबर हैं कि फिल्म ‘हंटर’ के निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी हंटर फिल्म का सीक्वल बनाने वाले है। बता दें कि ‘हंटर’ में गुलशन देवैया, राधिका आप्टे और साईं ताम्हणकर ने मुख्य भूमिकाए निभाई थी।
    फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। फिल्म निर्देशक हर्षवर्धन ने कहा “हमने सीक्वल बनाने का नहीं सोचा था, लेकिन फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला। इसके बाद हम सीक्वल के बारे में सोच रहे हैं। हम सीक्वल के लिए आइडियाज पर काम कर रहे हैं। फिलहाल शुरूआती स्टेज पर ही है।हंटर की कहानी किरदार मंदार के ईर्दगिर्द घूमती है, जिसे गुलशन देवैया ने निभाया था।”
    और खबर तो यह भी हैं कि फिल्म अगले वर्ष तक सिनेमाघरों में रिलीज हो जायेगी।

    No comments:

    Post a Comment