• July 15, 2015

    IPL: CSK और Rajasthan Royals पर लगा दो साल का बैन



    आईपीएल फिक्सिंग मामले में गुरुनाथ मयप्पन, राज कुंद्रा, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की सजा पर लोढ़ा कमेटी ने अपना अहम फैसला सुना दिया है।
    और हम आपको बता दें कि ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ और ‘राजस्थान रॉयल्स’ टीम पर दो साल का बैन लगा दिया है। चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक (बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष) एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन और राजस्थान रॉयल्स टीम के सह-मालिक राज कुंद्रा पर आईपीएल के लिए दो साल के बैन करने की सजा सुनाई गयी है।
    अब पूरे दो साल तक भारतीय टीम क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चल रही टीम ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ और टीम राजस्थान दो साल तक आईपीएल से दूर रहेंगी।
    दिल्ली में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जस्टिस लोढ़ा ने कहा कि मयप्पन सट्टेबाजी के दोषी पाए गए हैं। उनके काम से बीसीसीआई, लीग और खेल की छवि को नुकसान पहुंचा है। जिसके तहत उन पर क्रिकेट से जुड़े किसी भी काम के लिए दो साल के बैन की सजा सुनाई जाती है।

    No comments:

    Post a Comment