खबर है कि बॉलीवुड की दो और फिल्म ‘इश्क़ के परिंदे’ और फिल्म ‘मिस तनकपुर हाज़िर हो’ उत्तर प्रदेश राज्य में टैक्स फ्री कर दी गयी है। जीहाँ उत्तरप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दो और फिल्मो को टैक्स फ्री कर दिया है।
बता दें कि फिल्म ‘मिस तनकपुर हाज़िर हो’ की 90% शूटिंग उत्तरप्रदेेश राज्य में ही हुई है और फिल्म के ज्यादातर कास्ट इसी प्रदेश के है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ये फैसला मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया।
और इसी तरह निर्देशक शाकिर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इश्क़ के परिंदे’ की भी शूटिंग ज्यादातर यूपी में ही हुई है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने कई फिल्मो को राज्य में टैक्स फ्री किया है।
अभी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई सलमान खान की अभिनीत फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ भी उत्तरप्रदेश राज्य में टैक्स फ्री कर दी गयी है। और बता दें कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है। फिल्म ने अभी तक 5 दिनों में डोमेस्टिक बॉक्स ओफ़्फ़िसे पर 151.05 करोड़ रुपए कमा लिए है।

No comments:
Post a Comment