कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। कपिल कुछ दिनों तक सबके चहिते शो ‘कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल’ को होस्ट करते नजर नहीं आएंगे। खबर हैं कि कपिल को चोट आई है जिसकी वजह से वे कुछ दिनों तक अपने शो कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल से दूर रहेंगे।
शो को कुछ दिन के लिए बंद किए जाने की भी खबर है, वहीं यदि वह अपनी चोट से जल्द नहीं उबरते हैं तो इस कार्यक्रम में अभिनेता रीतेश देशमुख, अरशद वारसी, अर्जुन कपूर या निर्देशक साजिद खान उनकी जगह ले सकते हैं।
बता दें कि कपिल ने अपना आखिरी एपिसोड सलमान खान के साथ शूट किया था जोकि अपनी इस हफ्ते रिलीज होने जा रही फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के प्रमोशन के लिए आये थे।
अभी हाल ही में कपिल ने ट्वीट भी किया था, ‘‘हैलो दोस्तों, उम्मीद है सब ठीक होगा, लेकिन मैं ठीक नहीं हूं। मुझे आराम की सलाह दी गई है। शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग सलमान खान के साथ की।’’
आपको बता दें कि कपिल जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘किस किसको प्यार करू’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है। फिल्म की शूटिंग चल रही है और फिल्म अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बन रही है। जोकि 25 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

No comments:
Post a Comment