• July 27, 2015

    आज है Kriti Senon का बर्थडे, आइये एक नजर डाले उनकी जिंदगी और फिल्म करियर से जुड़े कुछ अहम पहलुओं पर


    आज बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल कृति सेनन अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। उनका जन्म 27 जुलाई1990 को दिल्ली में हुआ था। कृति ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। कृति सेनन के पिता राहुल सेनन एक चार्टेड अकाउंटेंट और उनकी माँ दिल्ली यूनिवर्सिटी एसोसिएट प्रोफेसर है।
    आपको बता दें कि कृति ने अपनी स्कूल स्टडी डेल्ही पब्लिक स्कूल से पूरी की और उन्होंने जेपी इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में बी. टेक की डिग्री भी हासिल की।
    कृति सेनन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु की थ्रिलर फिल्म ‘1: Nenokkadine’ से की थी। उन्होंने सब्बीर खान की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड फिल्म्स इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने मुख्य किरदार निभाया था। ये फिल्म टाइगर श्रॉफ के लिए भी उनकी डेब्यू फिल्म थी।
    फिल्म ‘हीरोपंती’ के लिए कृति को फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड से नवाजा गया था। और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता भरी फिल्म साबित हुई थी।
    आपको बता दें कि अब जल्द ही कृति सेनन मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही बॉलीवुड फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आएँगी। इस फिल्म में कृति के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, काजोल और वरुण धवन है।

    No comments:

    Post a Comment