बॉलीवुड अभिनेत्री और ‘बिग बॉस’ सीजन 8 की एक्स कंटेस्टेंट मिनिषा लांबा ने अपने बॉयफ्रेंड रियान थाम से गुपचुप शादी रचा ली है। जीहाँ रेयान थाम और मिनिषा लांबा लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। और अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके है।
मिनिषा लांबा काफी लम्बे समय से फिल्मी परदे से दूर चल रही है। वह आखरी बार टेलीविज़न के मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 8 में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थी।
मिनिषा और रियान की मुलाकात साल 2013 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। मिनिषा के पति रेयान जुहू में एक नाइट क्लब के मालिक हैं। दोनों को आउटिंग और पार्टी करते कई बार देखा चुका है। दो साल के रिलेशन के बाद जोड़ी ने बीते रविवार शादी कर ली।




No comments:
Post a Comment