अभी हाल ही में शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘रईस’ का टीजर रिलीज़ हुआ था जोकि उनके फैंस ने बहुत पसंद किया है और बड़ी ही बेसब्री से उनकी इस फिल्म का इन्तजार भी कर रहे है।
उनके कुछ फैंस पर उनकी इस फिल्म का नशा कुछ ऐसा चढ़ा कि फैंस ने फिल्म ‘रईस’ का फेक ट्रेलर ही बना दिया और इसे लांच भी कर दिया।
इस फेक टीजर में उनके फैंस ने सभी किरदारों को बखूबी कॉपी करने की शानदार कोशिश की है। शाहरुख के इस टीज़र को जिसने भी देखा, उसने जमकर तारीफ की है।
खुद शाहरुख ने अपने फैंस द्वारा बनाए गए इस टीज़र को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।‘रईस’ फिल्म का यह टीज़र पूरी तरह उनके फैंस द्वारा बनाया गया है। इसमें सभी किरदारों सहित शाहरुख खान की भी कॉपी बहुत शानदार तरीके से की गई है।
आपको बता दें कि फिल्म ‘रईस’ अगले वर्ष 2016 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
No comments:
Post a Comment