बॉलीवुड दबंग खान की प्रोडक्शन फिल्म ‘हीरो’ अब 04 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली किरदार निभा रहे है और उनके साथ अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटी आथिया शेट्टी इस फिल्म में सूरज के साथ मुख्य किरदार में होंगी। आथिया शेट्टी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है।
अभी हाल ही में सलमान ने ट्विटर पर ट्वीट किया था कि ‘पीछे हट जाओ हीरो आ रहा है’ सलमान के इस ट्वीट का मतलब साफ़ नजर आ रहा है कि वह इस ट्वीट के जरिये अभिनेता जॉन अब्राहम को चुनौती दे रहे है।
दरअसल 04 सितम्बर को ही फिल्म ‘वेलकम बैक’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। और इस फिल्म में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, श्रुति हसन किरदार निभा रहे है। इस फिल्म के निर्माता अनीस बज्मी ने पहले से ही फिल्म की रिलीज के लिए 04 सितंबर की डेट बुक कर रखी थी।
गौरतलब है कि सलमान की फिल्म ‘हीरो’ पहले जुलाई माह में रिलीज होने वाली थी लेकिन सलमान ने अपनी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के चलते फिल्म हीरो की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया।
दूसरी तरफ खबर यह भी है कि सलमान ने जानबूझकर जॉन की फिल्म “वेलकम बैक” को टक्कर देने के लिए अपनी फिल्म “हीरो” की रिलीज को उसी दिन रखा है। दरअसल क्यूंकि कुछ समय पहले एक इवेंट के दौरान सलमान खान और जॉन अब्राहम के बीच झगड़ा हो गया था।
हम आपको बता दें कि अगर दोनों फिल्मे एक ही दिन रिलीज होती है तो दोनों ही फिल्मो के बॉक्सऑफिस पर बिजनेस पर बुरा असर पड़ेगा और इस स्थिति दोनों ही फ़िमो से चैनल EROS को ही नुकसान होगा। क्यूंकि EROS दोनों ही फिल्मों से जुड़ा हुआ है।
अब ऐसे में EROS ‘वेलकम बैक’ के निर्माता पर फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ने के लिए दवाब बना रहा है कि वह अपनी फिल्म 04 सितम्बर को रिलीज न करके 11 सितम्बर को रिलीज कर ले। क्यूंकि सलमान खान ने तो फिल्म की रिलीज शिफ्ट करने से साफ़ साफ़ मना कर दिया है।

No comments:
Post a Comment