• July 09, 2015

    टीवी एक्ट्रेस Soni Singh को उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने सड़क पर खुलेआम पीटा


    खबर है कि टेलीविज़न की जानी मानी अभिनेत्री और ‘बिग बॉस’ सीजन 8 की एक्स कंटेस्टेंट सोनी सिंह को उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें खुलेआम मुंबई की सड़को पर पीटा है। उनकी खूब पिटाई की है।
    रिपोर्ट के मुताबिक, घटना सोमवार रात की है। सोनी सिंह के एक्स बॉयफ्रेंड ने उन पर तब हमला कर दिया, जब वो अपने दोस्तों के साथ वर्सोवा घूमने निकली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोनी सिंह के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने उन्हें अचानक अपनी कार के अंदर खींच लिया। उसके बाद कार के अंदर से थप्पड़ों और पीटे जाने की आवाजें आने लगीं।
    खबर है कि घटना के दौरान जब सोनी के दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो उन्हें मामले को निजी बताकर उन्हें बीच में आने से मना कर दिया। लेकिन खबर है कि उनके दोस्तों में से ही किसी दोस्त ने उनके इस मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करायी है।
    आपको बता दें कि सोनी सिंह ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’, ‘सरस्वती चंद्र’, ‘लागी तुझसे लगन’ जैसे सीरियलों के साथ ही ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं।
    उनके इस मामले को उनका आपसी निजी मामला बताया जा रहा है।

    No comments:

    Post a Comment