• September 21, 2015

    ‘Mohenjo Daro’ में Hrithik एक बेहद खतरनाक, विशालकाय मगरमच्छ से लड़ेंगे

    ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “मोहनजोदड़ो” की शूटिंग में व्यस्त है जोकि आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही है। खबर है कि फिल्म में ऋतिक के बहुत विशाल और बेहद खतरनाक मगरमच्छ से लड़ते हुए नजर आएंगे।
    मगरमच्छ और ऋतिक का फिल्म में ये फाइटिंग सीन बेहद खतरनाक और रोमांचित होगा। खबरों के अनुसार इस मगरमच्छ की लम्बाई लगभग 20 फीट बतायी जा रही है। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि ये मगरमच्छ बेहद विशाल और खतरनाक होगा।
    फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ में अभिनेत्री पूजा हेगड़े ऋतिक रोशन के साथ मुख्य किरदार निभा रहे है। यह उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। आपको बता दे कि पूजा हेगड़े ने फिल्म मोहनजोदड़ो में अपनी शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में उनकी शूटिंग का शिड्यूल 101 दिनों का था जो उन्होंने पूरा कर लिया है।
    पूजा हेगड़े ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी उन्होंने लिखा- मैंने फिल्म में अपनी 101 दिनों की शूटिंग पूरी कर ली है मुझे बहुत मजा आया और फिल्म की पूरी टीम बहुत अच्छी है।
    पूजा हेगड़े की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है इससे पहले उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मो में काम किया है। और अब ऋतिक रोशन के साथ फिल्म मोहनजोदड़ो में लीड रोल निभाती देखी जायेंगी।
    मोहनजोदड़ो फिल्म एक ईपिक एडवेंचर रोमांटिक फिल्म है जोकि आशुतोष गोवारीकर के निर्देशन में बनी है। फिल्म अगले वर्ष 2016 में रिलीज होगी। फिल्म की अनुमानित रिलीज डेट 12 अगस्त 2016 हैं।

    No comments:

    Post a Comment