अक्षय की हाल ही में प्रदर्शित फिल्म “एयरलिफ्ट” सुपरहिट हो गयी है। और अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। अब आपको बता दें कि अक्षय 2002 में प्रदर्शित हुई एक्शन कॉमेडी फिल्म फिल्म “अवारा पागल दीवाना” के सीक्वल में नजर आ सकते है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर, परेश रावल, आफताब शिवदासानी, अमृता अरोड़ा, राहुल देव और ओम पुरी नजर आये थे।
खबर है कि फिरोज नाडियावाल ‘आवारा पागल दीवाना’ का सीक्वल बना रहे हैं। “आवारा पागल दीवाना 2” के लिए अक्षय फाइनल हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे। चर्चा यह भी है कि अक्षय “वेलकम 3” का भी हिस्सा होने वाले हैं। इस फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ही होंगे। फिल्म अगले साल फ्लोर पर आ सकती है।
फिलहाल अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म “हाउसफुल 3” में काम कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment