बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल संजय दत्त परसो 25 फरवरी को जेल से रिहा होने जा रहे है। संजय महाराष्ट्र की यरवदा जेल से गुरुवार सुबह करीब 9 बजे जेल से रिहा हो जायेंगे।
गौरतलब है कि संजय दत्त को मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार धमाकों के मामले में अवैध रूप से एक एके 56 राइफल रखने और उसे नष्ट करने को लेकर पुणे के यरवदा केंद्रीय जेल में पांच साल की सजा सुनाई गयी थी। संजय दत्त को 25 फरवरी को रिहा किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment