बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म “बाघी” के लिए जबरदस्त ट्रेनिंग कर रहे है और आपको बता दें कि फिल्म में जमकर एक्शन देखने को मिलेगा।
टाईगर श्राफ फिल्म ‘बागी’ के लिए काफी कड़ी ट्रेनिंग करते दिख रहे हैं। अपने ट्रेनिंग सेशन से टाईगर ने एक वीडियो रिलीज किया है, जहां वे मार्सल आर्ट्स किक प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।
फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में है। फिल्म की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल चल रहा है। फिल्म का निर्देशन शब्बीर खान कर रहे है।
‘बागी’ का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। इसका एक कारण यह भी है कि साजिद नाडियावाला इस फिल्में में टाईगर को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करने वाले हैं। फिल्म इसी वर्ष 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


No comments:
Post a Comment