दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास अपनी अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म “बाहुबली” के सीक्वल “बाहुबली 2” के लिए अपना वज़न इतना बढ़ा रहे है कि जितना अब तक भारतीय सिनेमा में किसी ने नहीं बढ़ाया है।
हम आपको बता दें कि प्रभास बाहुबली के सीक्वल के लिए अपना वजन 150 किलो करने जा रहे है। उन्होंने अब तक अपना वजन 130 किलो कर लिया है और अगले दो हफ्ते में 20 किलो वजह और बढ़ाने वाले हैं। इसके लिए वे दो ट्रेनर और डाइटीशियन की सलाह के अनुसार डाइट ले रहे है और जिम में भी काफी समय बिता रहे है।
बता दें कि फिल्म राजा एस. एस. मौली के निर्देशन में बन रही है। फिल्म अगले वर्ष 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

No comments:
Post a Comment