मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर काफी समय से सुर्ख़ियों में छायी हुई है। अभी हाल ही में जाह्नवी कपूर की हॉट तस्वीरें सामने आई थी जिसके कारण वे चर्चाओ में बनी हुई है।
अभी कुछ दिनों पहले खबर थी कि ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्म “बजरंगी भाईजान” के लेखक विजयेंद्र की स्क्रिप्ट एक नयी फिल्म के लिए फाइनल किया गया है जिसके लिए जाह्नवी ने भी हां कर दी है।
जाह्नवी को कई फिल्मों में काम करने का मौका मिल रहा है, लेकिन वह एक अच्छे प्रस्ताव के इंतजार में हैं। जाह्नवी इन दिनों लॉस एंजिलिस(अमेरिका) में हैं और वहां के फेमस ली स्ट्रॉसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट में अभिनय का प्रशिक्षण ले रही हैं। यहां उनके साथ संजय लीला भंसाली की भांजी भी है।






No comments:
Post a Comment