• February 26, 2016

    Deepika Padukone करेंगी ब्रेड पिट के साथ फिल्म में काम

    दीपिका पादुकोण इन दिनों टोरंटो में अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके अपोजिट हॉलीवुड स्टार विन डीजल हैं।
    अब खबर है कि इस फिल्म के बाद दीपिका अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म में हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट के साथ काम करेंगी और खबर तो यह भी है कि दीपिका फिल्म भी साइन कर चुकी है।
    फिलहाल दीपिका अपनी आगामी फिल्म ‘ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज’ की शूटिंग कर रही है और उन्होंने अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म की कोई पुष्टि नही की है। दीपिका आये दिन फिल्म शूटिंग सेट से विन डीजल के साथ सोशल नेटवर्किंग साइट पर फोटो शेयर करती रहती है।

    No comments:

    Post a Comment