भारत में मार्च में शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप के सबसे रोमांचक मुकाबले जिसका टीम इंडिया के फैंस बड़ी ही बेसब्री से इन्तजार कर रहे है जोकि 19 मार्च को धर्मशाला में खेला जाएगा। दोनों टीम आमने सामने होगी ये बड़ा ही रोमांचक और जबरदस्त मुकाबला होने वाला है।
एचपीसीए के मुख्य पिच क्यूरेटर सुनील चौहान कहना है कि इस मैच में रनों की बरसात होगी। इस पिच पर ज्यादा रन बनेंगे। उन्होंने कहा कि हम अभी मिट्टी और जैविक खाद के जरिए इसे तैयार कर रहे है।
24 फरवरी से हम पिच पर काम करना शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, “हम इस समय आउटफील्ड पर काम कर रहे हैं. अगर आप 28 और 29 फरवरी को मैदान देखेंगे तो मैदान पर घास दिखेगी।” धर्मशाला भारत की मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्व कप के छह क्वालीफाइंग मैचों की मेजबानी करेगा। जोकि 9 मार्च से 13 मार्च के बीच खेले जाएंगे।

No comments:
Post a Comment