बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री करीना कपूर की जोड़ी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर फिर से धमाल मचा सकती है। गौरतलब है कि अजय देवगन और करीना कपूर ने एक साथ फिल्म ओमकारा ,सत्याग्रह ,सिंघम रिटर्नस जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
अब खबर है कि मिलन लुथरिया के निर्देशन में बन रही फिल्म “बादशाहो” में करीना कपूर अजय देवगन के साथ किरदार निभाती नजर आएँगी। लेकिन बता दें कि अभी तक इस बात की कोई आधारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले फिल्म में श्रुति हसन का नाम भी सामने आया था।
फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म अगले वर्ष 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

No comments:
Post a Comment