• February 16, 2016

    शीना बोरा हत्याकांड पर आधारित फिल्म होगी ‘Murder 4’

    बॉलीवुड की इरोटिक थ्रिलर फिल्म “मर्डर” का चौथा संस्करण “Murder 4” बनने जा रहा है। फिल्म में इस बार इमरान हाश्मी मुख्य भूमिका में होंगे। गौरतलब है कि इमरान हाश्मी में फिल्म ‘मर्डर’ और ‘मर्डर 2’ में काम किया था जबकि ‘मर्डर 3’ में रणदीप हुड्डा ने काम किया था।   फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट करेंगे।
    सुनने में आ रहा है कि फिल्म “मर्डर 4” बहुचर्चित केस शीना बोरा हत्याकांड पर आधारित फिल्म होगी। फिल्म में अभी फीमेल कास्ट फाइनल नहीं हुई है। बता दें कि मर्डर 4 के अलावा इमरान इन दिनों भारतीय क्रिकेट मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक “अज़हर” में भी काम कर रहे है।
    इमरान हाश्मी भट्ट कैंप की फिल्म “राज 4” में भी नजर आने वाले है।

    No comments:

    Post a Comment