बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा जल्द ही अपने से 10 साल छोटे अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से अप्रैल माह में शादी करने जा रही हैं। हालांकि अभी प्रीति जिंटा की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
लेकिन सुनने में आ रहा है कि दोनों अप्रैल में लॉस एंजिलिस में शादी करने वाले है। अभी शादी की तारीख़ भी सामने नहीं आई है। और खबर है कि दो धर्मों के रिवाजों के तहत की जाएगी। पहले वे और जीन गुडइनफ (31) लॉस एंजिलिस में चर्च वेडिंग करेंगे, जिसमें कपल के फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स शामिल होंगे। इसके बाद मुंबई में राजपूत वेडिंग होगी।
जीन 31 साल के हैं और लॉस एंजलिस में रहते हैं। वे बतौर फाइनेंशियल एनालिस्ट काम करते हैं। प्रीति और जीन की मुलाकात कुछ सालों पहले अमेरिका की एक ट्रिप के दौरान हुई थी। 2015 में आईपीएल फाइनल के दौरान भी वे प्रीति के साथ थे।
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि प्रिटी जिंटा का नाम किसी शख्स से जोड़ा जा रहा हो। इससे पहले प्रिटी को अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के धुंआधार बल्लेबाज डेविड मिलर को डेट करते हुए देखा गया था।
बता दें कि इससे पहले भी कई लोगो का नाम प्रिटी से जुड़ चुका है। इनमें बिजनेसमैन नेस वाडिया का नाम भी शामिल है। दोंनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, पिछले साल एक आईपीएल मैच के दौरान उनके बीच विवाद हुआ और वे अलग-अलग हो गए।
मशहूर भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम भी प्रिटी जिंटा से जुड़ चुका है।

No comments:
Post a Comment