• February 16, 2016

    कल हुए विरोध के बाद फिर शुरू हुई फिल्म ‘Raees’ की शूटिंग

    बता दें कि कल शाहरुख खान की आगामी फिल्म “रईस” का कुछ लोगो ने जमकर विरोध किया जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग न हो सकी। अहमदाबाद में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों द्वारा शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ के खिलाफ बीते दिन किए गए विरोध के कारण फिल्म की शूटिंग बीच में रोक दी गई थी।
    खबर है की शाहरुख अहमदाबाद के एक प्राचीन मस्जिद और मकबरे परिसर के अंदर शूटिंग करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अपनी कार से निकलते वक्त उन्होंने फैंस को हैलो भी कहा। वह काफी खुश नजर आ रहे थे।
    रविवार सुबह करीब पांच बजे शाहरुख खान की कार पर पत्थरबाजी की गई है। फिल्म ‘रईस’ की शूटिंग करने गुजरात के अहमदाबाद में पहुंचे थे। होटल की पार्किंग में खड़ी शाहरुख की गाड़ी पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी की। घटना के वक्त कार में शाहरुख खान मौजूद नहीं थे। पत्थरबाजी से कार को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद शाहरुख ने अपने लिए नई कार मंगवाई।
    अब फिलहाल हालत ठीक है और फिल्म की शूटिंग दुबारा से शुरू हो गयी है। फिल्म 2016 में ईद पर रिलीज होगी। फिल्म में फरहान अख्तर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी हैं।

    No comments:

    Post a Comment