अभिनेता राजकुमार राओ हर बार अलग अलग रूपों में फिल्मी परदे पर सामने आते है। अब खबर है कि राजकुमार राओ जल्द ही एक विलेन के रूप में नजर आएंगे। सुनने में आ रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलिन फर्नांडीज की एक आगामी फिल्म में राजकुमार राओ को साइन किया गया है।
निर्देशक राज डीके और कृष्णा निदिमोरू की यह फिल्म एक एक्शन ड्रामा फिल्म है और इसमें राजकुमार राओ एक खलनायक के रूप में नजर आएंगे। खबर है कि उन्हें ये रोल पसंद आया है और उन्होंने फिल्म के लिए हां भी ख दी है।
लेकिन आपको बता दें कि अभी तक फिल्म के निर्देशक और राजकुमार राओ की तरफ से कोई भी आधारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल राजकुमार राओ निर्देशक हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म “अलीगढ़” में नजर आने वाले है फिल्म में उनके साथ मनोज बाजपेई भी है। फिल्म 26 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

No comments:
Post a Comment