• February 29, 2016

    Ranbir Kapoor के साथ रोमांस करेंगी Kangana Ranaut

    बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक राजकुमार हिरानी, संजय दत्त के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर को फाइनल कर लिया गया है। अब खबर है कि फिल्म में रणबीर के अपोजिट कंगना रनौत किरदार निभाती नजर आ सकती है।
    गौरतलब है कि अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी में कई महिलाएं आईं। संजय की पहली शादी रिचा शर्मा से हुई थी जिसकी मृत्यु ब्रेन ट्यूमर के कारण हुई फिर दूसरी शादी रिया पिल्लई से हुई और रिया से संजय ने तलाक ले लिया। इसके अलावा उनका नाम माधुरी दीक्षित से भी जुड़ा।
    बाद में उन्होंने मान्यता से तीसरी शादी की। संजय दत्त की पर्सनल लाइफ को भी हिरानी परदे पर उतारेंगे। इसके लिए फिल्म में कई हीरोइनों की जरूरत होगी।
    खबर है कि कंगना रनौत भी इस फिल्म से जुड़ना चाहती हैं। हिरानी भी कंगना को इस फिल्म में लेने के बारे में गंभीरता से विचार कर रहे हैं। ‘क्वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्सन’ जैसी फिल्मों में कंगना के अभिनय से हिरानी बहुत प्रभावित हैं।

    No comments:

    Post a Comment