• February 22, 2016

    जाट आंदोलन अभिनेता Randeep Hooda ने की तोड़फोड़ बंद करने की अपील


    बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने जाट समुदाय के लोगो से शांति बनाये रखने की अपील की है। रणदीप हुड्डा ने जाट समुदाय के नेताओं से शांति की अपील करते हुए उनसे सरकार के साथ शांतिपूर्ण वार्ता में शामिल होने का अग्राह किया है जो आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
    दरअसल आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा खुद भी जाट समुदाय से ताल्लुख रखते है। रणदीप हरियाणा के रोहतक से है जहाँ जाट आंदोलन का भारी विवाद मचा हुआ है। जिनमे कई लोगो की मौत हो गयी है और भारी संख्या में लोग घायल हो गए है।
    रणदीप ने ट्विटर पर ट्वीटों की एक श्रृंखला में मुद्दों को अपनी मूल भाषा हरियाणवी में संबोधित किया और लोगों से तोडफ़ोड़ बंद करने की अपील की।उन्होंने लिखा, “राम राम। अपने ही घर में आग लगाने का क्या फायदा? बातचीत से ही बात आगे बढ़ेगी भाई ये तोडफ़ोड़ बंद करो।”
    उन्होंने लिखा, “बावला होने की जरूरत नहीं है। बातचीत से ही इस मुद्दे का हल निकलेगा। मुद्दा राजनैतिक ना बनने दो। शांति रखो। अपने ही घर में आग ना लगाओ।”

    No comments:

    Post a Comment