बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बहुत जल्द गुजरात राज्य के सूरत में एक लाइव शो करने जा रहे है और आपको बता दें कि ये शो बहुत बड़ा शो होगा। सलमान यहाँ लाइव परफॉर्मेस करते नज़र आएंगे। बता दें कि सलमान ने इसे लाइन इन कॉन्सर्ट नाम दिया गया है।
इस शो को मनीष पॉल होस्ट करेंगे। उनके साथ इस मौके पर जैकलीन फर्नांडीज, चित्रांगदा सिंह, एली अवराम और लॉरेन गॉतलिब जैसी हसीनाएं भी होंगी।
इसके साथ ही सिंगर नेहा कक्कड़ और नकाश अजीज,कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की दादी यानी अली असगर और गुत्थी सुनील कुमार भी लोगों का मनोरंजन करते दिखेंगे। यह शो 19 फरवरी को सूरत के डीआरबी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा।

No comments:
Post a Comment