मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहे जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अभी हाल में मीडिया द्धारा सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म“सुल्तान” के बारे में बोला है।
आमिर खान को अपने दोस्त एवं अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ से बहुत उमीदें हैं और उन्हें विश्वास है कि यह एक अच्छी फिल्म साबित होगी।फिल्म ‘नीरजा’ की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘सलमान की फिल्में हमेशा अच्छी होती हैं।
मुझे ‘सुल्तान’ से बहुत उमीदें हैं। मुझे यकीन है कि यह अच्छा प्रदर्शन करेगी। बाकियों की तरह मुझे भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
बता दें कि सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “सुल्तान” की शूटिंग कर रहे है। फिल्म में वह एक बॉक्सर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा है। फिल्म इसी वर्ष ईद पर रिलीज होगी।
वही दूसरी ओर आमिर खान भी अपनी आगामी फिल्म “दंगल” की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म में आमिर पहलवान की भूमिका में है। ‘दंगल’ इस वर्ष के अंत में दिसंबर में रिलीज होगी।

No comments:
Post a Comment