मशहूर बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी 1989 में आई सुभाष घई के निर्देशन में बनी सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म “राम लखन” का रीमेक बनाने जा रहे है।
अभी हाल ही में खबर आयी थी कि फिल्म में रणवीर सिंह “लखन” का किरदार निभा रहे है। अब सुनने में आ रहा है कि ‘राम-लखन’ रीमेक में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा “राम” की भूमिका में नजर आएंगे। सब ठीक रहा तो इन दोनों की कास्टिंग की घोषणा जल्द ही सामने आएगी। इस फिल्म की 90 फ़ीसदी स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है।
इसके आलावा आपको बता दें कि रोहित शेट्टी “सिंघम 3” और “गोलमाल 4” की स्क्रिप्ट पर भी काम कर रहे है। “सिंघम 3” में अजय देवगन ही मुख्य भूमिका में होंगे।

No comments:
Post a Comment