• March 07, 2016

    11 वर्षीय स्वस्ति नित्या बनी ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’

    टेलीविजन कार्यक्रम “इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज” के दूसरे संस्करण में बिहार के भागलपुर की 11 वर्षीय स्वस्ति नित्या विजयी हुयी हैं। इस कार्यक्रम में 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
    इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज की विजेता के रूप में स्वस्ति को ट्राफी के अलावा पांच लाख रपये का चैक भी दिया गया। स्वस्ति ने एक बयान में कहा, “इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में प्रदर्शन करना और दूसरे संस्करण मे विजेता के रूप में उभरना, मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। मंच पर अपने प्रत्येक प्रदर्शन में मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ अभिनय किया।”

    No comments:

    Post a Comment