कॉमेडी नाइट्स के किंग अपने नए शो के साथ वापस आ रहे हैं। शो का प्रोमो भी अभी हाल ही में रिलीज हुआ है। बता दें कि शो सोनी टीवी पर प्रसारित होगा और कपिल शर्मा के इस नए शो का नाम है- द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show).
कल इस शो के लॉन्च का एलान हुआ और कपिल के साथ साथ सुनील ग्रोवर, शुमोना, अली असगर और पूरी टीम भी मौजूद थी द कपिल शर्मा शो, 23 April को शुरू होगा और इसका प्रसारण हर शनिवार और रविवार को होगा।
इसी समय कृष्णा अभिषेक के दो शो ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ और ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ कलर्स टीवी पर आते हैं। आने वाले समय में कपिल और कृष्णा की सीधे टक्कर हमें देखने को मिलेगी।
कपिल के पुराने शो कॉमेडी नाइट्स की तरह ही इसमें भी बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां मेहमान बनेंगी। सुनने में आया है कि कपिल के इस नए शो में शाहरुख खान पहले मेहमान बनकर घर में आएंगे।
No comments:
Post a Comment