पाकिस्तान की मॉडल ‘ड्रामा क्वीन’ कंदील बलोच एक बार फिर से एक नया वीडियो के साथ सुर्खियों में आई हैं। यह वीडियो उन्होंने अपने फेसबुक पेज़ पर शनिवार को शेयर किया। उन्होंने कहा कि अगर टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान की टीम इंडिया को हरा देगी तो वो कप्तान शाहिद आफरीदी और पूरी टीम के लिए स्ट्रिप डांस करेंगी।
यह बात कंदील ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर लिखी हैं। आपको याद दिला दे कि कुछ दिन पहले भी कंदील बलोच का एक वीडियो सामने आया था, जिस में बलोच ने पीएम मोदी को चायवाला कहकर संबोधित किया था। कंदील बलोच ने फरवरी में भारतीय प्रधानमंत्री को डार्लिंग कहते हुए दो वीडियो भी शेयर किए थे।
कंदील बलोच एक पाकिस्तानी मॉडल है जो अक्सर अपने बयानों की वजह से खबरों में रहती है। जब भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को हराया था, उसके बाद कंदील ने शाहिद आफरीदी को पागल कहा था। कंदील का कहना है कि जब तक शाहिद पाकिस्तान का कप्तान रहेगा तब तक पाकिस्तान का कुछ नही हो सकता।
अब नए वीडियो मे कंदील ने भारत आैर पाक के मैच में पाकिस्तान की जीत पर स्ट्रिप डांस करने की बात कही है।

No comments:
Post a Comment