• March 17, 2016

    Hrithik और Kangana ने एक दूसरे को भेजा लीगल नोटिस, क्या है मामला

    अभी कुछ दिनों पहले अपने रिलेशनशिप और डेट की खबरों से सुर्ख़ियों  में आने वाले  बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन और एक्ट्रेस कंगना रनौत अब एक दूसरे के साथ विवाद को लेकर चर्चाओं में आ गए है।
    बता दें कि ऋतिक और कंगना दोनों  ने एक-दूसरे को लीगल नोटिस भेज दिया है। पहले तो ऋतिक ने कंगना को लीगल नोटिस भेजा, जिसमें कहा गया है कि वह उनकी छवि खराब कर सकती हैं। फिर कंगना ने भी नोटिस का जवाब नोटिस से ही दिया।
    इन दिनों कंगना और ऋतिक के बीच कोल्ड वॉर चल रहा है। ऋतिक के नोटिस में कहा गया है कि अगर कंगना अपने शब्दों पर माफी नहीं मांगेंगी तो वह उनके सारे मैसेज पब्लिक के सामने ले आएंगे। इसके जवाब में कंगना ने ऋतिक पर धमकाने का आरोप लगाते हुए उन्हें एक लीगल  नोटिस भेजा है।
     इसमें कहा गया है कि जब उन्होंने कोई नाम लिया ही नहीं, तो किसी की मानहानि का सवाल कहां से उठ गया। इससे पहले ऐसी खबरें भी आईं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि यह बात सामने तब आई जब दोनों अलग हो गए।

    No comments:

    Post a Comment