बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने अभी हाल ही में एक डील फाइनल की है जिसके बदले उन्हें 300 करोड़ रुपए मिलेंगे। दरअसल बता दें कि रितिक ने स्टार नेटवर्क से 6 फिल्मों की सैटेलाइट डील की है। उनकी 6 फिल्मों के सैटेलाइट राइट्स इस कंपनी को दिए जाएंगे और रकम रितिक को मिलेगी।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी आगामी फिल्मो में ज्यादा अंतराल नहीं होगा। इन 6 फिल्मों के बदले में रितिक को तीन सौ करोड़ रुपये मिलेंगे। संजय गुप्ता के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘काबिल’ के बदले रितिक को 45 करोड़ रुपये मिलेंगे।
इसके अलावा ऋतिक की आगामी फिल्मो में “मोहनजोदाड़ो”शामिल है। और “बैंग बैंग 2” और “कृष 4” भी चर्चाओं में है।
No comments:
Post a Comment