• March 02, 2016

    नए कॉमेडी शो के साथ लौटे Kapil Sharma, प्रोमो हुआ रिलीज

    कपिल शर्मा के नए कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ का प्रोमो रिलीज हो गया है। 45 सेकेंड के इस प्रोमो में कपिल शर्मा के अलावा सुमोना चक्रवर्ती, कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, अली असगर सभी ब्लैक सूट पहने, एयरपोर्ट के रनवे में बिंदास अंदाज में वॉक करते दिखाई दे रहे हैं।
    हालांकि, एयरपोर्ट में होने के बावजूद ये सभी हेलिकॉप्टर नहीं बल्कि ऑटो के सफर का मजा लेते दिखे रहे हैं। सिद्धू बोले- मैं दिल में आता हूं…प्रोमो में कपिल की पुरानी टीम के सभी मेंबर्स दिख रहे हैं। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू कहते हैं, “मैं समझ में भी आता हूं और दिल में भी आता हूं। तुम लोग रिक्शा से निकलो भाई, मैं हेलिकॉप्टर से आता हूं।”
    कपिल का ये नया कॉमेडी शो 23 अप्रैल को लॉन्च होगा, जो शनिवार और रविवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर टेलिकास्ट किया जाएगा। गौरतलब है कि, इसी समय कृष्णा अभिषेक के दो शो ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ और ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ कलर्स टीवी पर आते हैं। आने वाले समय में कपिल और कृष्णा की सीधे टक्कर हमें देखने को मिलेगी।

    No comments:

    Post a Comment